एल.ई.डी. लाईटों से जगमगाएंगी शहर की सडक़े : मेयर शिव सूद

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। नगर निगम होशियारपुर की सभी स्ट्रीट लाईट को एल.ई.डी. लाईटों में तब्दील करने के पंजाब सरकार के प्रोजैक्ट अनुसार और माता चिंतपूर्णी मेले दौरान होशियारपुर से चिंतपूर्णी रोड द्वारा जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को मुख्य रखते हुए कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा जालंधर रोड से चिंतपूर्णी रोड तक पुरानी स्ट्रीट लाईटे हटाकर एल.ई.डी. लाईटे लगाने के कार्य का निरीक्षण और प्रगति का जायजा मेयर शिव सूद ने मौके पर जाकर लिया।

Advertisements

कमिश्नर नगर निगम बलबीर राज सिंह, सहयाक कमिशनर संदीप तिवाड़ी, जे.ई. (इलैक्ट्रीकल), अश्विनी शर्मा, सीनियर डिप्टी मेयर प्रेम सिंह पिपलांवाला, पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू, निपुण शर्मा, विक्रण सिंह कलसी भी इस मौके पर उनके साथ थे। मेयर शिव सूद ने इस मौके पर जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम द्वारा बिजली बचाने के लिए शहर की स्ट्रीट लाईटे एल.ई.डी. लाईटों में बदली जा रही है जिस पर नगर निगम का कोई भी खर्चा नहीं होगा।

केंद्र सरकार के बिजली मंत्रालय के अधीन आती ई.ई.एस.एल. द्वारा यह लाईटें बदली जाएगी। यह कंपनी 50 फीसदी बचाने वाले बिजली के बिल में से लाईटों का खर्च पूरा करेगा और 7 वर्ष तक इन लाईटों के रख रखाव की जिम्मेवारी भी लेगी। इस कंपनी द्वारा पूरे शहर की मुख्य सडक़ों और सभी गलियों में 15 हजार के करीब एल.ई.डी. प्वाइंट लगाए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here