सूरज मट्टू भारतीय मानव कल्याण महासमिति के पंजाब प्रदेश सचिव नियुक्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। भारतीय मानव कल्याण महासमिति भारत की ओर से गंाव बजवाड़ा में पंजाब प्रदेश सचिव सूरज मट्टू की अध्यक्षता में बैठक की गई। जिसमें विशेष तौर पर भारतीय मानव कल्याण महासमिति भारत के पंजाब महासचिव राजकुमार सहोता, लुधियाना जि़ला के जि़लाध्यक्ष विजय कुमार, पंजाब प्रदेश प्रवक्ता सुशील मल्होत्रा, और पंजाब प्रदेश सचिव गिल साहिब, हल्का सानेवाल के इंचार्ज विनी बिरला जी, रिंकू जी हल्का सवाल के उपाध्यक्ष और अन्य साथी संजीत कुमार टांक जी उपस्थित हुए और इस बैठक में राजकुमार सहोता जी ने सूरज मट्टू जी को पंजाब प्रदेश सचिव नियुक्त किया और इसमें सुमित्र सिंह सिकरी जी जि़ला कांग्रेस जनरल सचिव होशियारपुर पहुंचे और उनके साथ मनप्रीत सिंह, जसविन्द्र सिंह और रविन्द्र सिंह भी पहुंचे। इस बैठक में पंजाब नगर निगम के जनरल सचिव कुलवन्त सिंह सैनी और नगर निगम के जि़ला प्रधान राजा हंस, गौरव मट्ट तथा नगर निगम के कर्मचारी पहुंचे और सभी ने मीटिंग में राजकुमार सहोता जी का स्वागत किया।

Advertisements

कार्पोरेशन के मुलाजि़मों ने राजा हंस की अध्यक्षता में अपनी मुश्किलें बताईं तथा अपने मुलाजि़मों की फाईल तैयार करके कुलवंत सिंह सैनी तथा राजा हंस जी ने पंजाब प्रदेश महासचिव राज कुमार सहोता जी और पंजाब प्रदेश सचिव सूरज मट्टू जी को दी जो यह फाईल संस्थापक अध्यक्ष श्यौराज जीवन सचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को सौंपेंगे और राहुल गांधी जी तक नगर निगम की परेशानियों के बारे में बताएंगे। इस अवसर पर सूरज मट्टू ने कहा कि मैं भारतीय मानव कल्याण महासमिति की जो जिम्मेवारी सौंपी है दीन हीन, निर्धन, कमज़ोरों, बेहसहारो की मदद कर उन्हें न्याय दिलाने व अपने पद की गरिमा के अनुकूल कार्य कर महासमिति को मजबूत करूंगा और उन्होंने बताया कि नगर निगम के सफाई सेवकों की मासिक आय जो केवल 3000 से लेकर 7000 रूपए है, जिससे घर का गुज़ारा करना बहुत मुश्किल है।

वे न अपना घर अच्छी तरह चला सकते है और न ही अच्छी शिक्षा अपने बच्चों को दे सकते है। इसलिए उनकी आय में बढ़ौतरी की जाये। एक सफाई कर्मचारी जो पूरे शहर को साफ रखता है तथा गन्दगी उठाने के कारण न ही उनकों कोई मैडिकल सहूलतें प्राप्त नही है। उनको मैडिकल सहूलतें प्रदान की जायें। अगर उनकी सेहत नही ठीक रहेगी तो शहर की सफाई पर कोई ध्यान नही देगा। भारतीय मानव कल्याण महासमिति के पंजाब प्रदेश सचिव सूरज मट्टू जी ने कहा कि अगर सफाई कर्मचारियों की हक-हकूक नही दिये गये तो पूरे देश में आन्दोलन किया जायेगा।
इस अवसर पर प्रेम नाथ बजवाड़ा सीनियर समाज सेवक, नितिन अटवाल सीनियर समाज सेवी, अशोक कुमार भल्ला सीनियर समाज सेवी, लखन कल्याण जालन्धर व उनके साथी, नरेश नसराला, गुरमेला नसराला, रिम्पल नसराला, एवर बस्सी, रोहित मट्टू बजवाड़ा अध्यक्ष आदि धर्म समाज (आधस), शिव नाथ जी, चन्दन नाथ जी, रजिन्द्र नाथ, रमन बजवाड़ा, शाम बजवाड़ा, लक्की बजवाड़ा, बिरोश्रम शर्मा, प्रभजीत, रमित दयोल जहांनखेलां आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here