11 फरवरी को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए न्यायिक अधिकारियों ने की बैठकें

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी दिलबाग सिंह जौहल के नेतृत्व में सी.जे.एम.-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी की ओर से बुधवार को 11 फरवरी को लगाई जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में पर्मानेंट लोक अदालत(पब्लिक यूटिलिटी सर्विसेज) होशियारपुर व उपभोक्ता फोरम होशियारपुर के केसों संबंधी बैठक की गई। बैठक में पर्मानेंट लोक अदालत(पब्लिक यूटिलिटी सर्विसेज) के सदस्य एन.के अरोड़ा व जरनैल सिंह और उपभोक्ता फोरम होशयारपुर के सदस्य पी.एस. सलेरिया उपस्थित थे। इस दौरान सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक केसों का निपटारा करने के लिए कहा गया ताकि लोगों को इन अदालतों का लाभ मिल सके।
उपरोक्त के अलावा 11 फरवरी को लगाई जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश जतिंदर पाल सिंह खुरमी की ओर से बुधवार एस.पी(मुख्यालय) मंजीत कौर, डी.एस.पी अनिल कुमार के साथ लोक अदालत को सुचारु ढंग से संपन्न करने के लिए विचार विमर्श किया गया। इस दौरान ट्रैफिक इंचार्ज सुरिंदर सिंह को इस लोक अदालत के माध्यम से पैंडिंग चालान को भुगतान के लिए अदालतों में देने के निर्देश भी दिए गए ताकि आम जनता को इस राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here