स्वर्णकार संघ 8 मार्च को खेलेगा फूलों की होली

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। स्वर्णकार संघ होशियारपुर की बैठक अध्यक्ष सुशील पडिय़ाल की अध्यक्षता में दुर्गा मंदिर में की गई जिसमें स्वर्णकार संघ के समस्त पदाधिकारी शामिल हुए जिसमें 8 मार्च को फूलों की होली खेलने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया। 8मार्च सुबह 9 बजे नवग्रह पूजन सुबह 10:00 से 12 बजे तक भगवान का संकीर्तन व फूलों की होली खेलते हुए भगवान की रथ यात्रा शहर के विभिन्न बाजारों से होती हुई फिर सर्राफा बाजार में विश्राम लेगी तदोपरांत प्रसाद रूपी भंडारा सभी को वितरित किया जाएगा।

Advertisements

प्रधान सुशील पडिय़ाल ने उस दिन सभी स्वर्णकार भाइयों को अपने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कर होली महोत्सव को प्रेमभाव से मिलजुल कर मनानेका आह्वान किया और सभी धार्मिक- समाजिक संगठनों और सभी शहरवासियों को भगवान की शोभायात्रा में सम्मिलित होने का निमंत्रण दिया। इस मौकेे पर मुख्य सलाहकार प्रदीप हांडा, प्रेमनाथ, सरपरस्त विजय बग्गा, सीनियर उपाध्यक्ष अजय वर्मा, मिंटू कौशल, महासचिव परमिंदर भोला, कोषाध्यक्ष उमाशंकर, राकेश कपूर, शिव महेंद्रु ,विनोद चौहान, बलराम कपूर,विनोद कौशल बिल्ला, विजय हंसु, सुमन कुमार धुन्ना ,सुमित लांबा, पिंटू त्रेहन, रमन वर्मा पुनीत वर्मा व अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here