संत महापुरुष और यहां होने वाले धार्मिक अनुष्ठान ही हैं होशियारपुर की विशेष पहचान: मंत्री जिम्पा

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। श्री नंद अन्नपूर्णा मंदिर एकता नगर में आयोजित श्री रुद्र चण्डी महायज्ञ में निखिल व रेनु अग्रवाल ने मुख्य यजमान के तौर पर आहुति डालीं। इस मौके पर आचार्य राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि यज्ञ की पूर्णाहुति 3 मार्च दिन शुक्रवार को बाद दोपहर 2 बजे डाली जाएगी तथा जिन लोगों ने यज्ञ में अभी तक आहुति नहीं डाली उनके लिए यह सुनहरी मौका है। इसलिए समस्त भक्तजनों एवं नगर निवासियों से अपील है कि वह समय पर पहुंचकर यज्ञ में पूर्णाहुति डालें।
इसी बीच सायं की सभा में श्री मद्भागवत कथा को आगे बढ़ाते हुए धीरज कृष्ण शास्त्री ने भगवान श्री कृष्ण के 16108 विवाहों का वर्णन किया। इस दौरान उन्होंने सुदामा के मार्मिक चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि सुंदर दामन जिसका हो वही सुदामा बन सकता है। सुदामा वह महान चरित्र है, जिसने कभी भी परम मित्र श्रीकृष्ण से कुछ नहीं मांगा। नहीं मांगने वाला व्यक्ति ही श्रेष्ठता के शिखर को प्राप्त करता है। कथा के अंतिम दिन श्रोताओं की भीड़ उमड़ी थी। कथा विश्राम पर ब्रज की राधा कृष्ण की फूलों की होली का आनन्द लिया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ब्रमशंकर जिम्पा ने विशेष तौर से पहुंचकर कथा श्रवण की और आयोजकों को धार्मिक अनुष्ठान की बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारे यहां के संत महापुरुषों तथा यहां होने वाले धार्मिक अनुष्ठान ही होशियारपुर की विशेष पहचान हैं।

Advertisements

हमारे यहां के संत देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी उनका गुणगान होता है। हम सभी भाग्यशाली हैं कि हमारा जन्म होशियारपुर जैसी पावन धरा एवं पुण्यात्माओं के सानिध्य में हुआ है। इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान रमेश अग्रवाल, महासचिव तरसेम मोदगिल, सुभाष अग्रवाल, विकास सिंगला, संजीव अरोड़ा, मुकेश डावर, रमेश गंभीर, छोटा अश्विनी, प्रमोद शर्मा, विकास सिंगला, निखिल सिंगला, दविंदर वालिया गुरुजी, नील कमल शर्मा, नीना शर्मा, राजीव शर्मा, राजेन्द्र मोदगिल, ओंकार त्रेहन, शोभन सिंह, अशोक कुमार, विशाल वालिया, पिंका अग्रवाल, विकास, शुभम सिंगला सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here