भगवंत मान सरकार ने उच्च शिक्षा के लिए रखे 990 करोड़ रुपए: हरजोत बैंस  

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब राज्य की सरकारी यूनिवर्सिटियों को अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा पेश किए बजट में 990 करोड़ रुपए रखे गए हैं। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब के उच्च शिक्षा संबंधी मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य में सरकारी शिक्षा तंत्र को मज़बूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।  
उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने राज्य की सरकारी यूनिवर्सिटियों की ओर कभी भी ध्यान नहीं दिया था, जिस कारण इन संस्थाओं की वित्तीय हालत खऱाब हो गई थी। उन्होंने कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब राज्य की बागडोर संभालने के बाद इन संस्थाओं को फिर से अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए लगातार दूसरे बजट में 990 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। स. बैंस ने बताया कि पंजाब यूनिवर्सिटी को वित्तीय वर्ष 2013-14 के दौरान 24.33 करोड़ रूपए जारी किए गए थे, जबकि वित्तीय वर्ष 2017-18 के दौरान 33 करोड़ रूपए दिए गए और वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 42.70 करोड़ जारी किए गए थे।  
इसी तरह पंजाबी यूनिवर्सिटी को वित्तीय वर्ष 2013-14 के दौरान 55.95 करोड़ रूपए जारी किए गए थे, जबकि वित्तीय वर्ष 2017-18 के दौरान 88.09 करोड़ रूपए दिए गए और वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 200 करोड़ रूपए जारी किए गए थे। इसी तरह गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी को वित्तीय वर्ष 2013-14 के दौरान 45.30 करोड़ रूपए जारी किए गए थे, जबकि वित्तीय वर्ष 2017-18 के दौरान 49.55 करोड़ रूपए दिए गए और वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 75 करोड़ रूपए जारी किए गए थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here