अमन अरोड़ा ने 14 एसडीओज़ और तीन जे.इज़. को सौंपे नियुक्ति पत्र

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा ने आज मोहाली क्लब, एस.ए.एस. नगर में 14 एस.डी.ओज़. और 3 जे.इज़. को नियुक्ति पत्र सौंपे। विभाग में आए अधिकारियों का स्वागत करते हुए अमन अरोड़ा ने उनको पूरी ईमानदारी और निष्ठा भावना से अपनी ड्यूटी निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार लोगों को पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन सुनिश्चित बनाने के लिए वचनबद्ध है और उनको भी लोगों को सेवाएँ प्रदान करते समय इस एजंडे को अपनाना चाहिए। उन्होंने सभी नव-नियुक्त अधिकारियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएँ भी दीं।  

Advertisements

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य के नौजवानों को रोजग़ार के अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं और मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा सत्ता संभालने के केवल एक साल के भीतर ही 26,797 नौजवानों को नौकरियाँ मुहैया करवाई गई हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार अपने कम््चारियों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है। इस अवसर पर प्रमुख सचिव आवास निर्माण एवं शहरी विकास अजोए कुमार सिन्हा, पुडा के मुख्य प्रशासक अपनीत रियात, गमाडा के मुख्य प्रशासक अमनदीप बांसल और विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here