Sunday, October 25, 2026
Home Hoshiarpur एनएचएम कर्मियों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन, 23 मार्च को करेंगे सेहत...

एनएचएम कर्मियों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन, 23 मार्च को करेंगे सेहत मंत्री की कोठी का घेराव

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्य कर रहे कर्मचारियों ने सेहत मंत्री  को ज्ञापन सौंपा। स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों ने मांग पत्र सोते हुए बताया कि प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत सैकड़ों कर्मचारी पिछले 15 वर्षों से कार्य कर रहे हैं लेकिन आज तक किसी भी सरकार द्वारा इन कर्मचारियों के लिए नियमितिकरण की कोई स्थायी नीति नहीं बनाई गई है, ये कर्मचारी अकाउंटेंट, लैब तकनीशियन, एस टी एस.एस. टी. एस. फार्मासिस्ट, ए एन एम. कंसल्टेंट, डी पी सी आयुष चिकित्सक, बी पी एम चालक, स्टाफ नर्स, सी एच ओ, डी पर टी वी वाडिनेटर, डाटा एंट्री आपरेटर आई इ.सी आफिसर, डेंटल मकैनिक डेंटल चिकित्सक आदि अपनी सेवाएं दे रहे हैं एवं शैक्षणिक एवं तकनीकी तौर पर पूरी तरह सक्षम होने के बावजूद अपने भविष्य को लेकर बेहद चिंतित हैं।

Advertisements

उन्होंने बताया कि इन कर्मचारियों की बदौलत विभाग एवं प्रदेश सरकार बहुत बार राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत भी हो चुकी है, उन्होंने बताया कि ये कर्मचारी अपना काम बखूबी निभा रहे हैं। सरकार बनने के उपरांत भी मुख्यमंत्री को प्रभावी ढंग से अपनी मांग रख चुके है,  इसके साथ ही सरकार एवं विभाग इन कर्मचारियों के लिए स्थायी नीति बनाने के अलावा अनुबंध पर भर्तियां कर रही है, हालांकि प्रदेश में ही इ गवनेंस, सर्व शिक्षा अभियान एवं मनरेगा के तहत रखे कर्मचारियों के लिए स्थाई नीति का लाभ मिल चुका है।

उन्होंने बताया कि इन कर्मचारियों के लिए सरकार पर कोई बड़ा वित्तीय बोझ सरकार पर नहीं पड़ेगा, उन्होंने बताया कि एन एच एम एंप्लाइज यूनियन को पूर्ण विश्वास है कि सरकार 15 वर्षों से अनुबंध पर कार्य कर रहे इन कर्मचारियों के लिए इस अनुबंध प्रथा को समाप्त कर अतिशीघ्र नियमित कर पड़ोसी राज्य हरियाणा सरकार की भांति सराहनीय कदम उठाएगी। स्वास्थ्य कर्मचारी ने बताया कि वह  23 मार्च को  सेहत मंत्री की कोठी का घेराव करेंगे और 24 मार्च को  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर मुकम्मल हड़ताल करेंगे इस मौके पर मीनू सैनी, तरनजीत कुमार, सुमित, किरणदीप सैनी, रेनू बाला, प्रवेश कुमारी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here