डा. कृष्ण गोपाल अत्तोवाल को विधानसभा हलका चब्बेवाल का किया प्रधान नियुक्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। एम्ज़-एन.जी.ओ. के राष्ट्रीय प्रधान रमन कपूर ने विधानसभा हलका वाईज़ एम्ज़ एन.जी.ओं के प्रधानों की नियुक्ति की। डॉ. कृष्ण गोपाल पाल अत्तोवाल को विधानसभा हलका चब्बेवाल का प्रधान नियुक्त किया गया। नरिन्दर कुमार को शाम चौरासी विधान सभा क्षेत्र का प्रधान नियुक्त किया गया।

Advertisements

गुरदीप कुमार डाबर को फगवाड़ा विधान सभा क्षेत्र का प्रधान, डा. जावेद आलम को बंगा विधान सभा क्षेत्र का, सुदर्शन धीर पूर्व पार्षद होशियारपुर को विधान सभा क्षेत्र होशियारपुर, डा. हरमेश पुरी को विधानसभा क्षेत्र नवांशहर, बलराम वर्मा को विधान सभा हलका आदमपुर का प्रधान तथा डा. अशोक कुमार को गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र का प्रधान नियुक्त किया गया। डा.यशपाल सिंह भट्टी पूर्व चीफ मेडिकल अफसर को ज़िला होशियारपुर का प्रधान नियुक्त किया गया। हरीश अरोड़ा होशियारपुर को सिटी का प्रधान नियुक्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here