गाय हमारी संस्कृति का आधार और समाज का मेरूदंड है:साध्वी सत्प्रेमा भारती

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान और समुह हरियाना निवासियों द्वारा आयोजित श्री राम कथामृत का तीसरे दिन सीता स्वयंवर के साथ संपन्न हुआ। श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री सत्प्रेमा भारती जी ने तीसरे दिन में सीता स्वयंवर के बारे में बताया कि किस प्रकार प्रभु श्रीराम जी अपनी दिव्य लीलाओं को करते हुए गुरूकुल से अपनी शिक्षा का अध्ययन करते हुए अयोध्या में पुन:लौटते है। तत्पश्चात् विश्वामित्र जी राजा दशरथ के पास प्रभु श्री राम व लक्ष्मण को मांगते है। श्रीराम अपने कार्य की पृष्ठ भूमि तैयार करते हुए मार्ग में ताड़का का वध करते हैं व आगे बढतें हुए गौतम ऋषि की पत्नी अहल्या का उद्धार करते हैं।

Advertisements

यज्ञ की रक्षा के उपरान्त गुरू विश्वामित्र जी के साथ जनकपुरी में प्रवेश करते हैं और भगवान शिव के धनुष को भंग कर जानकी जी से विवाह करते है। विवाह उत्सव में माताएं गोदान करती हैं। साध्वी जी ने कहा कि गाय हमारी संस्कृति का आधार और समाज का मेरूदंड है जिसे सुरक्षित रखने की आवश्यकता है। उन्होनें कहा गाय की रक्षा ही भारत की रक्षा है गाय माता को सुरक्षित करो जो हमारी कृषि तंत्र का आधार है जो पर्यावरण की दात्री है जो समाज का आधार हो उसे संरक्षित करो उठो भारत वासियों चलो संस्कृति की ओर बढो गाय की ओर। 

              अंत में प्रभु की पावन आरती में विशेष रूप में साध्वी रुक्मणि भारती,साध्वी राजवंत भारती, इकबाल सिंह प्रधान नगर कौंसिल, रजनी पार्षद,कुलदीप बहल कुलदीप कुलदीप आर्किटेक्ट,मनु पंच बस्सी वाजिद, मनीष वशिष्ट ब्राह्मण सभा,माधव,रिकी विकी कन्फेक्शनरी,मनोज अध्यापक,पंडित गगनदीप,सीमा,संजीव कुमार मिंटू मिंटू जनरल स्टोर,शिखा खोसला, प्रवीण खोसला,तरसेम सिंह,राजेश ,निर्मला,बलजीत कौर,नीलम शर्मा,वशिष्ट सरपंच,राजिंदर,भारत विकास परिषद के सभी सदस्य,खाटू श्याम टाइल्स,सुभाष कुमार पूर्व पार्षद,श्री राजपूत करनी सेना के सभी सदस्य, और महानुभाव सम्मलित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here