दिव्य आत्माओं के समागम से हमीरपुर सच में आज बन गया अमीरपुर: शिवानी दीदी

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रजनीश शर्मा । सहज जीवन जीने की कला पर उद्धबोधन के लिए ब्रह्मकुमारी शिवानी दीदी बुधवार को सायं हमीरपुर स्थित पुलिस ग्राउंड में पहुंची। उन्होंने अपनी मधुर और मीठी वाणी में परिस्थिति और  मनोस्थिति को लेकर कैसे  तालमेल बैठाया जाए, इस बारे विस्तृत प्रवचन किया। उन्होंने कहा जो अमीर होते हैं वे देने वाले होते हैं। प्रभु नाम में रहने वाली आत्मा अमीर यानी आत्मा भरपूर हो जाती है। देवभूमि  हमीरपुर की विशेषता पवित्रता है। यहां दिव्य संस्कारों वाले लोग हैं।  आज सच में हमीरपुर अमीर पुर बन गया है क्योंकि यहां संस्कार देने वाले लोग ज्यादा हैं। P

Advertisements

कभी भारत ही देवभूमि रही। यहां आज भी देवी देवताओं पूजे जाते हैं। हमारे पूर्वज देवी देवता हैं। ब्रह्मकुमारी शिवानी दीदी के अनुसार समय एक चक्र है। चक्र घूमता रहता है। इसी तरह सृष्टि का भी चक्र है। हम सारा दिन सबसे अधिक अपने आप को तंग कर और दुखी होकर इल्जाम दूसरों पर लगा देते हैं। देव आत्मा कभी मांगती नहीं है। उन्होंने कहा कलयुग के बाद सतयुग आएगा। संस्कार से संसार बनता है और हमे स्वर्णिम भारत बनाना है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here