होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहर के विद्वान ब्रह्मण एवं सिविल अस्पताल शिव मंदिर के पुजारी पंडित नरेश शर्मा का 21 नवंबर को निधन हो गया था। उनका आज 22 नवंबर को हरियाना रोड स्थित शिवपुरी में अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र ने उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि भेंट की।
इस मौके पर उनके पैतृक गांव पिरथीपुर, जिला ऊना, हिमाचल प्रदेश के अलावा, शहर की धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीकित पार्टियों, राजपूत सभा के प्रतिनिधियों सहित ज्योतिषाचार्य एवं विद्वान ब्राह्मणों ने शोक व्यक्त करते हुए नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी और शोक संत्पत परिवार के साथ शोक व्यक्त किया।