सार्वजनिक शिकायत निवारण कैंप के दौरान विधायक घुम्मण व डिप्टी कमिश्नर ने सुनी लोगों की शिकायतें

दसूहा/होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत मान के निर्देशों पर लोगों को उनके घरों के नजदीक अलग-अलग सरकारी सेवाएं मुहैया करवाने के लिए शुरु किए गए अभियान ‘सरकार तुहाडे द्वार’ के अंतर्गत जिला प्रशासन होशियारपुर की ओर से उप मंडल दसूहा के गांव तेली चक्क में सार्वजनिक शिकायत निवारण कैंप लगाया गया। इस दौरान विधायक दसूहा कर्मबीर सिंह घुम्मण व डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठकर कंडी क्षेत्र के 40 गांवों के लोगों की शिकायतें सुनी व ज्यादातर का मौके पर ही निपटारा किया। इस दौरान एस.डी.एम. दसूहा ओजस्वी अलंकार, डी.एस.पी. बलबीर सिंह, तहसीलदार मनबीर सिंह ढिल्लो, बी.डी.पी.ओ धनवंत सिंह रंधावा के अलावा अलग-अलग विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

Advertisements

विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मण ने इस मौके पर कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के आदेशों पर प्रदेश के अलग-अलग गांवों में इस तरह के शिकायत निवारण कैंप लगाए जा रहे हैं, जहां आस-पास के गांवों के लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया जाता है। इसी कड़ी में आज दसूहा विधान सभा क्षेत्र के गांव तेली चक्क में लगाए गए इस कैंप में कंडी क्षेत्र के गांवों के लोगों की शिकायतें सुनने के लिए जिले के सभी विभाग मौजूद थे। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिकायत निवारण कैंप के माध्यम से सभी विभागों के अधिकारी लोगों के पास पहुंच कर उनकी समस्याओं का हल कर रहे हैं।

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने इस दौरान बताया कि शिकायत निवारण कैंप में ज्यादातर शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया और जिन शिकायतों का मौके पर ही निपटारा नहीं हुआ, उनको जल्द ही संबंधित विभाग की ओर से हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में इस तरह के कैंप लगातार जारी रहेंगे, ताकि लोगों की समस्याओं का हल उनके घरों के नजदीक हो सके। उन्होंने कहा कि इस कैंप में स्वास्थ्य, राजस्व, पुलिस, शिक्षा, जल सप्लाई व सेनीटेशन, सामाजिक सुरक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, खाद्य व आपूर्ति, ड्रेनेज, माइनिंग, कृषि, परिवहन, सहकारी, नगर कौंसिल, डेयरी विकास आदि विभागों के अधिकारियों ने मौके पर प्रार्थना पत्र प्राप्त कर उचित कार्रवाई की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here