Monday, October 19, 2026
Home Chandigarh विजीलैंस ने होटल मालिक से रिश्वत लेने के दोष में दो पुलिस कर्मियों...

विजीलैंस ने होटल मालिक से रिश्वत लेने के दोष में दो पुलिस कर्मियों व सी.आई.ए. स्टाफ राजपुरा इंचार्ज को किया काबू

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। सूबे में भृष्टाचार खि़लाफ़ चल रही मुहिम के अंतर्गत पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज सी. आई. ए. स्टाफ राजपुरा के इंचार्ज इंस्पेक्टर राकेश कुमार को उसके दो साथी पुलिस करमियें सहित  एक होटल के मालिक से रिश्वत मांगने और लेने के दोष अधीन गिरफ़्तार किया है। बाकी दो कर्मचारियों की पहचान हैड कांस्टेबल कुलदीप सिंह और पंजाब होम गार्ड ( पी. एच. जी.) कुलदीप सिंह के तौर पर हुई है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस मुलाजिमों को शहीद भगत सिंह कालोनी, राजपुरा (पटियाला) के रहने वाले तेजिंदरपाल सिंह, जो राजपुरा में होटल कैनेडियन गेस्ट हाऊस चला रहा है, की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने पुलिस थाना फलाइंग सकुऐड- 1 पंजाब ( मोहाली) में शिकायत दर्ज करवाई थी कि सी. आई. ए स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने उस से होटल के कारोबार को चलता रखने के बदले 15, 000 रुपए प्रति महीना रिश्वत की माँग की है।
प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद फलाइंग सक्वॉड – 1 पंजाब ( मोहाली) की टीम ने जाल बिछाया और इंस्पेक्टर राकेश कुमार की तरफ़ से शिकायतकर्ता से 17, 000 रुपए की रिश्वत लेते हुए हैड कांस्टेबल कुलदीप सिंह को दो सरकारी गवाहों की मौजुदगी में मौके पर ही गिरफ़्तार कर लिया गया। इस समय मुलजिम हैड कांस्टेबल के साथ पी.एच.जी. कुलदीप सिंह भी मौजूद था।
इस संबंधी पुलिस थाना फलाइंग सकुऐड-1 मोहाली में उक्त इंस्पेक्टर, हैड कांस्टेबल और पी.एच.जी के विरूद्ध भृष्टाचार की रोकथाम संबंधी कानून की अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here