Sunday, October 11, 2026
Home Chandigarh डा. बलजीत कौर द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की दी गई बधाई

डा. बलजीत कौर द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की दी गई बधाई

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़): सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य की महिलाओं को बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह दिन महिलाओं की तरफ से समाज की तरक्की में डाले योगदान, समानता के सिद्धांत और महिलाओं के अधिकारों को उत्साहित करने के लिए हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि यह दिन हम सभी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं को समाज में समानता देने के लिए जैंडर बजट लागू किया गया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here