श्री ब्राह्मण सभा ने श्रावण मास की संक्रांति पर संपूर्ण विश्व की मंगल कामना हेतु करवाया हवन यज्ञ

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री ब्राह्मण सभा एकता नगर, भगवान परशुराम भवन, होशियारपुर गत वर्षो की परंपरा को जारी रखते हुए प्रधान मधुसूदन कालिया की अध्यक्षता में श्रावण मास की सक्रांति के शुभ अवसर पर संपूर्ण विश्व की मंगल कामना करते हुए हवन यज्ञ मुख्य यजमान आदरणीय पंडित सेवक राम दत्ता (जैलदार), पंडित संजीव दत्ता और वंदना दत्ता, पंडित सुशील दत्ता, पंडित हेमंत दत्ता, पंकज दत्ता और रेनू दत्ता आदि होशियारपुर वालों ने सपरिवार अग्निहोत्र करते हुए हवन यज्ञ पंडित गुरुदेव प्रसाद जी द्वारा संपूर्ण करवाया गया। पंडित गुरुदेव प्रसाद और पंडित डी.के तिवारी ने बताया कि इस समय सूर्य कर्क राशि मे प्रवेश करते है। श्रावण संक्रांति को कर्क संक्रांति भी कहते हैं।

Advertisements

सूर्य के उत्तरायण मे होने को मकर संक्रांति और दक्षिणायन मे होने को कर्क संक्रांति कहते है। कर्क संक्रांति पर सूर्य देव की उपासना करना अत्यधिक कल्याणकारी माना गया है। स्नान और दान करना कर्क संक्रांति के दिन उत्तम माना जाता है। पंडित ओंकार नाथ जी ने बताया कि श्रावण मास भगवान शंकर जी को समर्पित होता है और इस श्रावण मास में लोग भगवान शंकर जी की उपासना करते हैं और मंदिरों में शिवलिंग पर बेलपत्र,भांग,धतूरा आदि चडा़ कर भगवान शंकर जी को प्रसन्न करते हैं और मंदिरों में लोगों की मे काफी भीड़ होती है।

इस अवसर पर सुरेश तिवारी, हरीश ऐरी, कमलेश शर्मा, अनिल शर्मा, वीके भारद्वाज, तरसेम मोदगिल, सुरेश कपाटिया, विजय मोदगिल, कृष्ण गोपाल शर्मा, मनोज दत्ता, संदीप शर्मा ,जितेंद्र शर्मा ,राजेंद्र मोदगिल, प्रदीप भारद्वाज,सुनील दत्त पराशर, मनोज गौड़, संदीप भारद्वाज, मुकेश शर्मा,अजय शर्मा, वरुण शर्मा, एडवोकेट रोहित जोशी, चैतन्य वतसेन, कमांडेंट प्रदीप डोगरा, संजीव ऐरी, रविंद्र दत्ता, नरोत्तम शर्मा, सुरेश गोरु, निपुण शर्मा, सुनील कालिया, कमलजीत शर्मा, संजीव कालिया, अश्वनी कालिया, गौरव शर्मा,पवन शर्मा,योगेश शर्मा, सतीश कौशल, अशोक शर्मा,राजन पंडित, सुनील शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, राजीव मोदगिल, राजकमल शर्मा और लेडीस विंग की प्रधान सीमा शर्मा, रेणुका शर्मा, मीना शर्मा, पार्षद आशा दत्ता, सुमन वतसेन, शमा जोशी, रुचि शर्मा, मंजू कालिया, अनीता दत्ता, राकेश शर्मा, मंजू शर्मा, मीना शर्मा आदि अन्य ब्राह्मण रतन सभा में सम्मिलित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here