Monday, October 26, 2026
Home National एनएच निर्माण ने बिगाड़ी भौगोलिक स्थिति, खेत बर्बाद, डंपिंग साइट बही

एनएच निर्माण ने बिगाड़ी भौगोलिक स्थिति, खेत बर्बाद, डंपिंग साइट बही

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा । हमीरपुर से मंडी बन रहे एनएच 03 ने टौणी देवी के पास स्थित धार्मिक स्थल कोल्हूसिद्ध की भौगोलिक हालत बदल कर रख दी है। निर्माण कंपनी द्वारा यहां लाखों टन मलबा एकत्रित किया गया जो भारी बरसात के कारण बहता हुआ लोगों के खेतों में पहुंच चुका है। इसी के साथ यहां एनएच का एक हिस्सा भी लैंड स्लाइडिंग होने के कारण तबाह हो गया। 13 , 14 और 15 अगस्त की भारी बरसात ने  कोल्होसिद्ध में कहर बरपाया इसके बाद 23 और 24 अगस्त को हुई मूसलधार बारिश ने कोल्हूसिद्ध में करीब 50 मीटर सड़क को तालाब में बदल दिया। इससे शुक्रवार को छोटे वाहनों का इस क्षेत्र से गुजरना मुश्किल हो गया। दोपहिया वाहनों को खतरा मोल लेते हुए लोग निकालते रहे। कुछ कारों के इंजिन में पानी जाने से नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही निर्माण कंपनी ने यहां एक जेसीबी लगाकर जेसीबी की बकेट से पानी निकालना शुरू कर दिया। 

Advertisements

बॉक्स

क्या कहते हैं ग्रामीण

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों संजीव, बलवंत चौहान, देशराज चौहान, जयराज चौहान इत्यादि ने बताया कि कोल्हूसिद्ध का एरिया पहले से ही सेंसटिव जोन है। यहां पहाड़ियों से पत्थर गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त और व्यक्ति घायल हो चुके हैं। ऐसे में एनएच निर्माण कंपनी को यहां अधिक गंभीरता से कार्य करना चाहिए था। डंपिंग साइट को क्रेट वायर लगाकर प्रोटेक्शन वाल लगाकर सुरक्षित किया जाना चाहिए था।  ग्रामीणों का कहना है कि कोल्हू सिद्ध गुफा के पास लगाए जा रहे डंगै भी सुरक्षित नहीं है। पानी निकासी सही न होने के कारण नुकसान ज्यादा हो रहा है।

बॉक्स

क्या कहते हैं निर्माण कंपनी के सुपरवाइजर एनएच 03 निर्माण कंपनी के सुपरवाइजर श्रीकांत ने बताया कि कोल्हूसिद्ध में नियमों के तहत ही कार्य हो रहा है। बरसात ने प्रदेश भर में तबाही मचाई है। बरसात रुकते ही जहां सख्त जरूरत है, एनएच का काम वहां तेजी से पूरा किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here