मीत हेयर ने ओलम्पिक्स कोटा हासिल करने पर निशानेबाज राजेश्वरी कुमारी को दी मुबारकबाद

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने निशानेबाज राजेश्वरी कुमारी को अगले साल होने वाले पैरिस ओलम्पिक खेल के लिए क्वालीफाई करने पर मुबारकबाद दी है।राजेश्वरी ने बाकू में चल रही आई. एस. एस. एफ. विश्व चैम्पियनशिप में महिला ट्रैप मुकाबले में पाँचवाँ स्थान हासिल करके पैरिस ओलम्पिक्स के लिए क्वालीफाई किया। 

Advertisements

मीत हेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर नयी खेल नीति बनाई गई है जिसमें मुख्य ध्यान केंद्रित खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मंच तक ले जाने पर दिया गया है। पंजाब के खिलाड़ी निरंतर बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं और खेल में पंजाब देश का अग्रणी राज्य बनने की तरफ बढ़ रहा है। 

राजेश्वरी कुमारी पंजाब की दूसरी और देश की सातवीं निशानेबाज है जिसने ओलम्पिक्स कोटा हासिल किया। इससे पहले सिफत कौर समरा ने बीते दिनों ओलम्पिक्स कोटा हासिल किया है। महिला ट्रैप इवेंट के इतिहास में ओलम्पिक्स के लिए क्वालीफाई होने वाली भी राजेश्वरी भारत की दूसरी निशानेबाज है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here