Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur पंजाब सरकार लोगों की हर छोटी से बड़ी समस्या के समाधान के...

पंजाब सरकार लोगों की हर छोटी से बड़ी समस्या के समाधान के लिए वचनबद्ध: कैबिनेट मंत्री जिंपा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोगों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर है और आम जनता की हर छोटी से बड़ी समस्या को दूर करने के लिए वचनबद्ध है। वे गांव खडक़ां में 12.26 लाख रुपए की लागत से बनने जा रहे पार्क का नींव पत्थर रखने के दौरान गांव वासियों को संबोधित कर रहे थे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गांव में बन रहे इस पार्क का हर आयु वर्ग के लोगों को लाभ पहुंचेगा।

Advertisements

बच्चा, नौजवान, महिला व बुजुर्ग सभी इस अत्याधुनिक पार्क लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस पार्क में एक अच्छी सैरगार, बच्चों के लिए झूले व ओपन जिम बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांवों में एक ऐसा साझा स्थान बनाया जा रहा है जहां सभी अपनी सेहत के लिए कुछ न कुछ समय निकाल कर आएं।

ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि गांव की हर समस्या को पहल के आधार पर हल किया जाएगा और विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे। इस दौरान उन्होंने गांव वासियों से बातचीत की और विश्वास दिलाया कि विकास के पक्ष से गांव में ग्रांट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर बी.डी.पी.ओ सुखजिंदर सिंह, एस.डी.ओ अमरजीत सिंह, जे.ई गुरदीप सिंह, एडवोकेट अमरजोत सैनी, प्रितपाल, राजन सैनी, अवतार सिंह के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here