
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिवसेना बाल ठाकरे शिंदे ग्रुप पंजाब प्रधान हरीश सिंगला और पंजाब कार्यकारी प्रधान रणजीत राणा प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा की पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब के कर्मचारियों पर जो एस्मा एक्ट लगाकर उनकी आवाज को दवाने का काम किया है। शिवसेना बाल ठाकरे उसकी पर जोरदार निंदा करता है कि लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात कहने का अधिकार है मुख्यमंत्री पंजाब के इस फैसले से यह सब जाहिर हो गया है, की मुख्यमंत्री पंजाब एक अहंकारी राजा की तरह पंजाब का राज्य चलाना चाहते हैं। उनका यह जो शाही फरमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त करने योग नहीं है हरीश सिंगला ने कहा के मुख्यमंत्री पंजाब को उन पर तुगलकी फरमान जारी करनें की वजह उनसे बैठकर उनकी बातों को मानना चाहिए और उनकी तसली करवानी चाहिए कि पंजाब सरकार मुलाजिमों के साथ खड़ी है क्योंकि यही मुलायम ही सरकार को टैक्स इकट्ठा करके देते हैं।

जिससे सरकारे चलती हैं अगर पंजाब सरकार इसी तरह हर समुदाय और समाज से धक्का करेगी तो वह दिन दूर नहीं जब जल्दी ही इस पंजाब सरकार का अहंकार रावण की तरह टूट जाएगा और पंजाब की समूह जनता सड़कों पर आकर आम आदमी पार्टी की सरकार का विरोध करेगी जब पंजाब के लोग कांग्रेस और अकालीदाल का सफाया कर सकते हैं, तो आम आदमी पार्टी का भी सफाया तय है शिवसेना नेताओं ने कहा कि अगर 10 सितंबर तक पंजाब सरकार ने अपना फैसला वापस ना लिया तो 11 सितंबर को शिवसेना पूरे पंजाब में मुख्यमंत्री पंजाब मुख्यमंत्री को रावण का रूप देकर उसके पुतले जलाकर अपना रोस प्रकट करेगी और पंजाब की जनता को आम आदमी पार्टी सरकार का असली चेहरा दिखाएंगे कि इनको भी रावण की तरह अहंकार हो गया है।
इनका अहकार तोड़ना अभी बहुत जरूरी भी है शिवसेना पंजाब के हर कर्मचारी समुदाय के साथ पूरी तरह डटकर खडेगी उनको इंसाफ दिलाया जाएगा इस मौके कार्यकारी पंजाब प्रधान रोहित जोशी पंजाब उप प्रधान अमित अग्रवाल पठानकोट जिला प्रभारी रवि कुमार लाटा , पंजाब युथ प्रभारी बंटी जोगी होशियारपुर जिला प्रधान राजेंद्र कुमार गुरदासपुर प्रधान रामलाल शहरी , ब्लाक प्रमुख बलविंद्र कुमार , होशियारपुर शहरी प्रभारी संजीव सूद संतोष गुप्ता दिनेश कुमार आदि नेता हाजिर रहे।












