Wednesday, October 28, 2026
Home Hoshiarpur सोसायटीज व समितियां वार्डों के विकास में निभा रही हैं अहम भूमिका:...

सोसायटीज व समितियां वार्डों के विकास में निभा रही हैं अहम भूमिका: कैबिनेट मंत्री जिंपा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि एकजुटता के साथ हम सभी बाधाओं को बड़ी आसानी से पार कर सकते हैं। आपसी मेल-जोल व व्यवहार से बड़ी समस्याएं भी छोटी लगने लगती है और यह ताकत हमें एकता से मिलती है। वे वार्ड नंबर चार के मोहल्ला गौतम नगर में विकास सेवा समिति की ओर से गली नंबर 5 मेें आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी व डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी भी मौजूद थे।

Advertisements

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मोहल्लों व गलियों में बनाई गई सोसायटीज व समितियां इलाके के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि शहर के सभी वार्डों के विकास के लिए लगातार कार्य चल रहा है और जल्द ही गौतम नगर गली नंबर पांच की सडक़ की भी मरम्मत करवा दी जाएगी। उन्होंने इस दौरान विकास सेवा समिति के गली में गेट लगाने के लिए 1 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि विकास सेवा समिति के अंतर्गत सभी परिवार मिलजुल कर रहते हैं और समय-समय पर कुछ न कुछ कार्यक्रम करते रहते हैं।

इस मौके पर विकास समिति के अध्यक्ष सुनील वालिया, उपाध्यक्ष के.आर. सोढी, विकास शर्मा, सचिव नरेश भाटिया, सलाहकार डा. जय नारायण शर्मा, प्रेस सचिव नरेश कुमार साबा, कानूनी सलाहकार राकेश कुमार कुमरा, कोषाध्यक्ष शिव कुमार ऐरी, आडिटर जे.एस माणकू, स्टेज सचिव अजीत सिंह, भूपिंदर कुमार, मास्टर सुरिंदर कुमार, दिनेश सूद, विमल वर्मा, अभिनव शर्मा, सुमेश सोनी, वरिंदर दत्त वैद के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here