कांग्रेस ने छीना कोविड योद्धाओं का रोजगार: भाजपा 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा । जिला भाजपा अध्यक्ष देशराज , भाजपा मंडल हमीरपुर अध्यक्ष आदर्श कांत, नादौन मंडल अध्यक्ष विक्रम पठानिया, सुजानपुर मंडल के अध्यक्ष विक्रम राणा, बड़सर मंडल के अध्यक्ष यशवीर पटियाल, भोरंज मंडल के अध्यक्ष अशोक ठाकुर ने बुधवार को यहां जारी संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में कांग्रेस सरकार की कथनी और करनी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस ने कोविड योद्धाओं का रोजगार छीना है। इसके अतिरिक्त जिला परिषद कैडर के सचिव तकनीकी सहायक कर्मचारी हड़ताल पर हैं और प्रदेश सरकार सुप्तावस्था में चली गई है। इस कारण जनता में काफी रोष पनप रहा है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि प्रदेश के बेरोजगारों को पांच लाख रोजगार देने की गारंटी देने वाली कांग्रेस की सरकार ने 1844 आउटसोर्स कर्मियों का रोजगार छीन लिया है। अपनी जान पर खेल कर जिन योद्धाओं ने कॉविड काल में विश्व भर में फैली सबसे भयंकर महामारी के विरुद्ध लड़ाई में प्रदेश को अपनी बहुमूल्य सेवा देकर आम जनमानस के प्राणों की रक्षा की थी, उन कॉविड योद्धाओं का रोजगार छीनकर बहुत ही घिनौना काम किया है जिसकी जितनी भर्त्सना की जाए उतनी कम है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here