Wednesday, October 28, 2026
Home Hoshiarpur युवक सेवाएं क्लबों की पंजाब सरकार करेगी सहायता: डिप्टी कमिश्नर

युवक सेवाएं क्लबों की पंजाब सरकार करेगी सहायता: डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से युवक सेवाएं विभाग के साथ एफिलेटिड यूथ क्लबों को प्रोत्साहन के लिए मदद दी जानी है। उन्होंने कहा कि मदद के लिए इच्छुक जिले में विभाग से संबंधित एक्टिव यूथ क्लब अपने तीन वर्षों की प्रगति रिपोर्ट 16 नवंबर तक कार्यालय सहायक डायरेक्टर युवक सेवाएं विभाग होशियारपुर (इंडोर स्टेडियम, सिविल लाइन्ज) को सौंपे। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से गठित जिला स्तरीय कमेटी इन क्लबों के कार्यों का मूल्यांकन कर आगे की कार्यवाही अमल में लाएगी। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए सहायक डायरेक्टर युवक सेवाएं विभाग होशियारपुर प्रीत कोहली के मोबाइल नंबर 98158-81016 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Advertisements

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि युवक सेवाएं क्लबों की ओर से गांव व वार्ड स्तर पर सामाजिक गतिविधियां करवाई जाती है, जिनमें गांव व वार्ड में स्वच्छता अभियान, रक्तदान कैंप, सरकार के अलग-अलग जागरुकता अभियान व रचनात्मक कार्य, खेल गतिविधियां व अलग-अलग तरह के कैंपों में उनकी भागीदारी शामिल है। उन्होंने युवक सेवाएं विभाग से एफिलेटिड यूथ क्लबों को आह्वान किया है कि वे अपने तीन वर्षों की विस्तृत रिपोर्ट जमा करवाएं ताकि सरकार के प्राप्त होने वाली मदद उन्हें जल्द से जल्द मुहैया करवाई जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here