अन्नदान सबसे बड़ा दान: रवि जैन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री राम चरित मानस प्रचार मण्डल की तरफ से 213वें राशन वितरण कार्यक्रम का आयोजन श्री राम भवन, चांद नगर, बहादुरपुर में किया गया जिसमें रवि जैन के पौत्र चित्रक्ष जैन के जन्मदिन पर 15 जरुरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया। इस अवसर पर उनके साथ श्रेया जैन, चेतन जैन, कंचन जैन, प्रेक्षा जैन भी उपस्थित थे। रवि जैन ने कहा कि जो लोग अन्नदान करते हैं, उन्हें गरीब ज़रूरतमंदों की आशीष मिलती है, उससे उनका जीवन सफल हो जाता है। उन पर परमात्मा की कृपा हमेशा रहती है इसलिए अन्नदान को सबसे बड़ा दान कहा गया है।

Advertisements

उन्होंने सामथ्र्यवान लोगों को जरुरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की। मंडल द्वारा करवाये जा रहे जन कल्याण कार्यों के लिए भविष्य में भी सहायता करने का भरोसा दिया। इस अवसर पर मंडल के प्रधान हरीश सैनी, महिन्द्रपाल गुप्ता, सुरेन्द्र ओहरी, सुनील प्रिये, मास्टर निहाल चन्द, जे.के.शर्मा, तिलक राज वर्मा, वरिन्दर चोपड़ा, रमन वर्मा, बलवीर कुमार, सुरेन्द्र लक्की, सोमनाथ, रमन खन्ना, विपन गुप्ता, हरीश खन्ना, अश्विन शर्मा आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here