Sunday, October 25, 2026
Home Himachal 1321 कंप्यूटर शिक्षकों को सरकार की हमदर्दी की उम्मीद, कई वर्षों से लगाए...

1321 कंप्यूटर शिक्षकों को सरकार की हमदर्दी की उम्मीद, कई वर्षों से लगाए बैठे नियमित होने की आस

हमीरपुर ़(द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा ।  प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों में कार्यरत कंप्यूटर शिक्षकों को आने वाले बजट में मुख्यमंत्री से बड़ी आस है । कंप्यूटर शिक्षक अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से बहुत बार मिल चुके हैं तथा उन्हें शिक्षा विभाग में मर्ज करनी की मांग पूरी करने का मुख्यमंत्री से आग्रह भी किया हैं । यह बात प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ की प्रदेश प्रैस सचिव सुमन ठाकुर ने हमीरपुर में कही हैं । उन्होंने कहा कि प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों में 1321 कंप्यूटर शिक्षक अपनी बेहतर सेवाएं दे रहे हैं और कंप्यूटर विषय में बच्चों को बेहतर पढ़ाई करवा रहे हैं जिसके बेहतर परिणाम भी सामने आ रहे हैं जिसकी बच्चों के अभिभावक भी सराहना करते हैं । 

Advertisements

शिक्षा विभाग में कंप्यूटर शिक्षकों की अनदेखी , सरकार से उम्मीद बंधी  :  सुमन ठाकुर 

 सुमन ठाकुर ने  कहा कि शिक्षा विभाग में सबसे शोषित वर्ग कंप्यूटर शिक्षक है जिनकी मांग  आज तक पूरी नहीं हुई है और केवल आश्वासन ही मिले हैं । सुमन ठाकुर ने बताया कि प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार बनी और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शपथ ली थी और पहली बार हमीरपुर दौर पर आए थे तो कंप्यूटर शिक्षक संघ के पदाधिकारी व शिक्षकों ने उनका भव्य स्वागत किया था और मुख्यमंत्री के समक्ष सभी कंप्यूटर अध्यापकों ने अपने लिए शिक्षा विभाग में मर्ज करने का आग्रह किया था तथा कंप्यूटर शिक्षकों के लिए ठोस नीति बनाने का भी आग्रह भी किया था । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सकारात्मक सोच कंप्यूटर शिक्षकों के प्रति पहले से ही रही हैं और कई बार  विधानसभा में भी कंप्यूटर अध्यापकों की मांग उठाते रहे हैं । अब कंप्यूटर शिक्षकों की बजट में सरकार के प्रति आस बढ़ी हैं। 

कंप्यूटर अध्यापक शिक्षा विभाग में मर्ज हों 

सुमन ठाकुर ने कहा कि उच्च न्यायालय में भी लंबे समय तक कंप्यूटर शिक्षकों ने न्याय की लड़ाई लड़ी हैं और वहां से भी उन्हें न्याय मिला हैं जिस पर शिक्षा विभाग को सरकार के सहयोग से शीघ्र कंप्यूटर अध्यापकों शिक्षा विभाग में मर्ज कर देना चाहिए । सुमन ठाकुर ने कहा कि सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे कंप्यूटर शिक्षकों की आयु  बहुत हो चुकी हैं तथा कई तो बिना नियमित हुए ही सेवानिवृत हो रहे हैं जोकि परिवार के लिए बड़ा चंता का विषय हैं । 

बजट में  रखा जाए हितों का ख्याल 

सुमन ठाकुर ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से आग्रह किया है कि इस बार के बजट में कंप्यूटर शिक्षकों के हित में निर्णय लेकर उन्हें शिक्षा विभाग में मर्ज किया जाए ताकि उनकी वर्षों पुरानी मांग पुरी हो सके और उनके परिवार व बच्चों का बेहतर पालन पोषण हो सके ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here