Wednesday, October 21, 2026
Home Chandigarh जिम्पा द्वारा होशियारपुर और साथ लगते कंडी क्षेत्रों के गांवों को नहरी...

जिम्पा द्वारा होशियारपुर और साथ लगते कंडी क्षेत्रों के गांवों को नहरी पानी प्रोजैक्ट मुहैया करवाने की हिदायत

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। जल सप्लाई और सेनिटेशन मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने राज्य सरकार के उच्च अधिकारियों को होशियारपुर शहर और साथ लगते कंडी क्षेत्रों के गाँवों को नहरी पानी प्रोजैक्ट मुहैया करवाने के लिए कहा है। 

Advertisements

अपने दफ़्तर में जल सप्लाई और सेनिटेशन, स्थानीय निकाय और जल संसाधन विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ मीटिंग के दौरान मंत्री द्वारा विशेष रूप में होशियारपुर शहर में पानी के लगातार गिर रहे स्तर पर विशेष चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि हालत को मद्देनज़र रखते हुए होशियारपुर और साथ लगते कंडी क्षेत्रों के गाँवों को नहरी पानी की सुविधा दी जाये। जिम्पा द्वारा नहरी पानी प्रोजैक्ट के प्रस्ताव को स्थानीय निकाय, जल संसाधन विभाग और जल सप्लाई विभाग के साथ विस्तारपूर्वक विचारा गया और इसको जल्द व्यवहारिक रूप देने के लिए भी कहा गया। 

मीटिंग के दौरान जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग के प्रमुख सचिव नीलकंठ अवहाड़, विभाग प्रमुख अमित तलवार, स्थानीय निकाय विभाग की प्रमुख सचिव दीप्ति उप्पल, जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग के मुख्य इंजीनियर (उत्तर) जसबीर सिंह और जल संसाधन विभाग के मुख्य इंजीनियर शेर सिंह समेत अलग-अलग अधिकारी शामिल थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here