Saturday, October 24, 2026
Home Chandigarh गमाडा द्वारा ईको सिटी-2 में 289 रिहायशी प्लॉट्स का ड्रा 22 फरवरी...

गमाडा द्वारा ईको सिटी-2 में 289 रिहायशी प्लॉट्स का ड्रा 22 फरवरी को

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। ग्रेटर मोहाली एरिया डिवैल्पमैंट अथॉरिटी (गमाडा) द्वारा ईकौ सिटी-2, न्यू चंडीगढ़ में 289 रिहायशी प्लॉटों का ड्रा 22 फरवरी, 2021 को निकाला जाएगा। 

Advertisements

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए गमाडा के एक प्रवक्ता ने बताया कि इन प्लॉट्स के लिए योग्य पाए गए आवेदनकर्ताओं की सूची गमाडा की वैबसाईट पर डाल दी गई है और ड्रा 22 फरवरी को प्रात:काल 11 बजे कम्युनिटी सैंटर, पूर्व प्रीमियम अपार्टमैंट, सैक्टर-88, एस.ए.एस. नगर में निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि ड्रा के नतीजे 23 फरवरी, 2021 को गमाडा की वैबसाईट पर डाल दिए जाएंगे।

बताने योग्य है कि गमाडा द्वारा ईको सिटी-2 में 200, 300, 400, 450, 500, 1000 और 2000 वर्ग गज के रिहायशी प्लॉट्स का ड्रा निकाला जाना है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here