जेजेपी को एक और झटका! अंबाला से नेता हरपाल कंबोज ने दिया इस्तीफा

अंबाला (द स्टैलर न्यूज़)। लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं का दलबदल का दौर जारी है। इस बीच जेजेपी को एक और झटका हरियाणा में लगा है, जहां अंबाला से नेता हरपाल सिंह कंबोज ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। हरपाल कंबोज ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए अजय चौटाला को अपना इस्तीफा भेज दिया है। हरपाल कंबोज वर्तमान में पार्टी के प्रदेश महासचिव हैं।

Advertisements

हरपाल कंबोज ने अंबाला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी सुप्रीमो डा. अजय चौटाला को भेज दिया है। पार्टी छोड़ने की जानकारी देते हुए हरपाल कंबोज ने कहा कि वह पिछले 20 से 25 साल से देवीलाल परिवार से जुड़े हुए हैं और जेजेपी के गठन के बाद भी वह चौटाला और दुष्यंत के साथ थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here