मुंबई (द स्टैलर न्यूज़)। मुंबई-पुणे एक्सप्रेस हाइवे पर एक बस को आग लग जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। बस में 36 यात्री सवार थे। जानकारी मुताबक निजी कंपनी की यह बस मुंबई से पुणे जा रही थी। जैसे ही यह बस वडगांव पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले आड़े गांव में पहुंची तो इसका टायर फट गया। साथ ही बस में शॉर्ट सर्किट भी हो गया।
शॉर्ट सर्किट होने से बस में भीषण आग लग गई। आग लगते ही बस में मौजूद सभी यात्री बाहर निकल आए। गणीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। सूचना मिलते ही आय आर बी पेट्रोलिंग, देवदूत यंत्रणा, डेल्टा फोर्स, वडगाव ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए और आग को काबू में करने में लग गए। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया हैं।