Monday, October 26, 2026
Home Latest हादसे में 5 की मौत, घायलों में गांव हुक्कड़ां होशियारपुर निवासी कुलदीप...

हादसे में 5 की मौत, घायलों में गांव हुक्कड़ां होशियारपुर निवासी कुलदीप सिंह भी शामिल

major-accodent-arjanwal-adampur-punjab-5-dead-verious-injured.jpg

पंजाब के होशियारपुर-जालंधर मुख्य मार्ग पर आदमपुर के समीप अरजनवाल में क्वालिस गाड़ी एवं लवली यूनिवर्सिटी की बस में आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई जबकि कुछ लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों एवं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गाड़़ी में फंसे घायल लोगों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद सडक़ पर चीखो-पुकार मच गई और आसपास के इलाका निवासियों के साथ-साथ वहां से गुजरने लोग अपने वाहन खड़े करके मदद के लिए दौड़ पड़े। हादसे के कारण जालंधर व होशियारपुर की तरफ लंबा जाम लग गया।

Advertisements

जानकारी अनुसार क्वालिस गाड़ी (पी.बी.-10, ए.एन.-2526) सवार भट्टी म्युजिकल ग्रुप के सदस्य होशियारपुर के ऊना रोड स्थित नवजीत फार्म से एक कार्यक्रम में भाग लेकर जालंधर की तरफ लौट रहे थे कि जैसे ही वह अरजनवाल के समीप पहुंचे तो ओवरटेक करते समय उनकी टक्कर विपरीत दिशा से आ रही लवली यूनिवर्सिटी के बस (पी.बी.-09, क्यू-6600) के साथ जा टकराई। हादसे में क्वालिस में सवार एक महिला सहित 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गाड़ी सवार अन्य व बस चालक को गंभीर चोटें आईं।
मृतकों की पहचान भट्टी म्युजीकल ग्रुप के मालिक राजेश कुमार भट्टी व उनकी पत्नी चाहत भट्टी निवासी बटाला, भारती निवासी संतोखपुरा जालंधर, एंकर जस्सी निवासी नूरमहल (जालंधर) तथा हैप्पी के तौर पर हुई है।

घायलों में शीबू पुत्र नरेश कुमार, रोहित, तजिंदर पुत्र पन्ना लाल सभी निवासी जालंधर एवं बस चालक कुलदीप सिंह पुत्र हरभजन सिंह निवासी गांव हुक्कड़ां (होशियारपुर) शामिल हैं। बस में सवार सभी विद्यार्थी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही थाना आदमपुर प्रभारी इंस्पैक्टर गोपाल सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंच कर राहत कार्य शुरु करवाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों की जांच शुरु कर दी गई है। फिलहाल घायलों को उचित उपचार मिले इसके प्रयास किए जा रहे हैं।

जाको राखे साईयां मार सके न कोये

बताया जा रहा है कि क्वालिस गाड़ी में म्युजिकल ग्रुप के साथ एक करीब 5-6 साल का बच्चा भी था, जो ग्रुप मालिक का बताया जा रहा है की जान बच गई। इतनी जोरदार टक्कर के बाद भी बच्चे के जिंदा रहने पर सभी हैरान तो थे ही साथ ही परमात्मा का भी शुक्र कर रहे थे कि मासूम की जान बच गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here