भाविप अध्यक्ष संजीव अरोड़ा की सास जनक रानी बजाज का निधन

भारत विकास परिषद होशियारपुर के अध्यक्ष एवं नगर निगम होशियारपुर में बतौर इंस्पैक्टर संजीव अरोड़ा की सास जनक रानी बजाज पत्नी स्व. बृज लाल बजाज का आज 10 फरवरी को देर सायं निधन हो गया। वे कुछ समय से अस्वस्थ्य चल रही थी और करीब पांच साल होशियारपुर में श्री अरोड़ा के पास रही। पिछले कुछ दिन अस्वस्थ्य होने पर उन्हें यहां उपचार हेतु निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां से उन्हें मैडीकल कालेज फरीदकोट रैफर किया गया था।

Advertisements

फरीदकोट में संजीव अरोड़ा का साला उनकी देखभाल कर रहा था। माता जनक रानी ने उपचार दौरान अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनका 11 फरवरी को सुबह 11 बजे फरीदकोट में संस्कार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here