गांव अबोवाल में छाया मातम, गौरव जैन का ड्राइवर था सुखविंदर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के दानवीर रोहताश जैन के पुत्र गौरव जैन व उनके ड्राइवर सुखविंदर सिंह पुत्र स्व. सरवन सिंह निवासी अबोवाल, थाना हरियाना का दोराहा के समीप हादसे में निधन हो गया था। एक तरफ होशियारपुर में जहां गौरव जैन का अंतिम संस्कार किया जा रहा था तो दूसरी तरफ सुखविंदर को अंतिम विदाई दी जा रही थी।

Advertisements

सुखविंदर सिंह जोकि घर में सबसे छोटा था और इसके पिता का बहुत पहले निधन हो गया था और 10 माह पहले ही इसके बड़े भाई का भी निधन हो गया था। घर में इसकी मां और बहन हैं। सुखविंदर सिंह के जाने के बाद उसके घर पर ऐसा दुखों का पहाड़ गिरा व यह ऐसी कमी है जिसे कभी कोई पूरा नहीं कर सकता।

सुखविंदर के निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और गांव व आसपास के इलाके के लोगों ने सुखविंदर को अंतिम विदाई दी और परिवार के साथ संदेवना एवं दुख प्रकट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here