
उत्तराखंड (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तराखंड सरकार ने प्राकृतिक स्वच्छता को बनाए रखने के लिए निर्देश जारी किए है। उत्तराखंड राज्य में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों में डस्टबिन या कचरा बैग होना चाहिए। इस पहल का उद्देश्य राज्य के पर्यावरण को प्रदूषण से बचाना है, खासकर लोकप्रिय पर्यटन स्थलों और तीर्थ स्थलों में जिससे हमारी प्राकृतिक समोद को नुकसान से बचाना है। राज्य की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि वाहनों के लिए ट्रिप कार्ड जारी करने से पहले यह सुनिश्चित किया जाए कि उनमें कूड़ेदान या कूड़े के थैले लगे हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि इस कोई नियम का पालन नहीं करेंगा तो उसे जुर्माना भुगतना पड़ेगा।













