Sunday, October 25, 2026
Home National समाजसेवी रविंद्र dogra ने गोद लिया लोहाखर हाई स्कूल 

समाजसेवी रविंद्र dogra ने गोद लिया लोहाखर हाई स्कूल 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। हिमाचल सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों को गोद लेने के लिए ” अपना विधालय ” नाम से एक योजना पूरे प्रदेश में चलाई गई है। जिसके अंतर्गत अपने क्षेत्र के सरकारी विद्यालय को उक्त क्षेत्र के समाजसेवी अथवा विधालयों में बच्चों के विकास और शिक्षा के विकास में अपना योगदान देने वाले बुद्धिजीवी लोग विधालयों को गोद लेकर अपनी भागीदारी हिमाचल के भविष्य के लिए दे सकें।

Advertisements

इसी क्रम में जिला हमीरपुर के प्रसिद्ध समाजसेवी रविन्द्र सिंह डोगरा ने अपनी पंचायत गवारडू स्थित लोहाखर हाई स्कूल को 14 नवंबर बाल दिवस पर गोद ले लिया है। बाल दिवस पर छोटे बच्चों के लिए डोगरा द्वारा खान- पान का कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें लोहाखर हाई स्कूल के हेड मास्टर जसवंत सिंह ने गोद लेने की कागजी कार्रवाई को स्कूल स्टाफ के साथ मिल कर पुरा किया और रविन्द्र सिंह डोगरा का इस सामाजिक दायित्व को उठाने के लिए धन्यवाद पत्र अपने कार्यालय में सम्मान सहित दिया। गौरतलब है समाजसेवा में रविन्द्र सिंह डोगरा का नाम अग्रणी है क्योंकि उनका नाम हिमाचल प्रदेश से लगातार चार बार पद्म सम्मान के लिए आगे भेजा गया है। इस अवसर पर रविन्द्र सिंह डोगरा ने हिमाचल सरकार की इस योजना का स्वागत करते हुए कहा कि हमारे जैसे समाजसेवियों को सरकार के साथ मिलकर काम करने का मौका मिलेगा और विधालयों के रख रखाव के साथ – साथ बच्चों के बौद्धिक विकास एवं शिक्षा सुधार में तेजी आयेगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here