संगीतमय शाम में पंजाब सभ्याचार की झलक पेश की

हरियाना (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: प्रीति पराशर। पंजाबी विकास मंच हरियाना व सर मार्शल एजूकेशन सोसायटी द्वारा पंजाबी लेखक वरिंदर सिंह निमाणा की नव प्रकाशित पुस्तक संधूरी अंबियां के प्रकाशन की खुशी में ताजपुर कलां में संगीतमय शाम का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रिं. अमनदीप शर्मा, प्रधान हरमेल सिंह खख, रजिंदर सिंह मार्शल, प्रिंसीपल हरजिंदर सिंह, सर्बजीत सिंह कंग, जगतजीत सिंह, अजीब दिवेदी, कुंदन सिंह कालकट की अध्यक्षता में करवाए गए इस कार्यक्रम दौरान होशियारपुर व अन्य स्थानों से पहुंचे कला व साहित्य प्रेमियों ने गायक हीरा सिंह रतन, गुरसेवक व रणवीर सिंह के शास्त्री संगीत व शायरी की खूब सराहना की।

Advertisements

लवदीप सिंह द्वारा इस महफल दौरान पंजाब के लोक साज तूंबी, वंझली व अलगोजा बजाकर हाजिरी लगवाई। इसी दौरान कुंदन सिंह कालकट ने मंच का संचालन किया। इस मौके पर प्रिंसीपल अमनदीप शर्मा व राजिंदर सिंह मार्शल ने पंजाबी विकास मंच द्वारा ऐसी संगीतमय महफिले आयोजित किए जाने को पंजाबी सभ्याचार को संभालकर रखने के प्रयास की सराहना की।

इस अवसर पर अवतार सिंह पटवारी, मनजीत सिंह संधर, हरमिंदर सिंह लाली, डा. सुरिंदर सिंह, संदीप सिंह, गुरमीत सिंह, सुखदेव सिंह, चरनजीत सिंह, गुरदर्शन सिंह, रविंदर लड्डू, डा. वरिंदर कौर सैनी, लेखक सांवल धामी, प्रीतम सिंह, प्रभ बाजवा, बब्बू बजवाड़ा, लैक. हरविंदर सिंह, दलजीत सिंह, सतनाम सिंह, सुरिंदरपाल सिंह सोढी, कमलदीप सिंह, वरिंदर सिंह निमाणा, लैक. नरिंदर नियाड़ा, प्रो. प्रदीप सहोता, मनजीत सिंह धालीवाल, सुखविंदर रियाड़, कुलवंत सिंह मार्शल, राजेश आरोड़ा, मनजीत सिंह, प्रदीप सिंह, सुखदीप सिंह, सतीश कुमार, राजेशवर सिंह, प्रो. राम गोपाल, राकेश दत्त, नीरज कुमार, राकेश टप्पा, सुखविंदर सिंह, राजविंदर कौर, लैक. सतवीर कौर, मनिंदर कौर, पवन कुमारी, पंच बलजिंदर सिंह, वेअंत धनोता, प्रिंतपाल सिंह, सुखविंदर सिंह काका, सेवा सिंह, बब्बू सैनी, हरकीरत सिंह राजा, परमजीत सिंह आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here