Friday, October 23, 2026
Home Latest संभल के सीओ को मिली धमकी, पिता ने सुरक्षा की मांग की

संभल के सीओ को मिली धमकी, पिता ने सुरक्षा की मांग की

संभल (द स्टैलर न्यूज़)। संभल के सीओ अनुज चौधरी को जान से मारने की धमकियां दी जा रही है। जिसके बाद सीओ अनुज के पिता ने अनुज की सुरक्षा को सरकार से उचित सुरक्षा प्रबंध करने की मांग की है। इस सबंधी जानकारी देते अनुज के पिता बृजपाल सिंह ने बताया कि कुछ लोग अनुज के बयान से बौखला गए हैं और उनके खिलाफ भड़काऊ टिप्पणियां कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि कुछ लोग सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर अनुज चौधरी को धमकाने की कोशिश कर रहे हैं और उन्होंने दावा किया कि इस पूरे मामले को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई तक नोटिस कर रही है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। इसके बाद बृजपाल ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय द्वारा दिए गए ‘लफंडर’ वाले बयान पर भी कड़ी आपत्ति जताई।

Advertisements

उन्होंने कहा कि संजय को अपनी गलती स्वीकार करनी चाहिए, अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। बृजपाल ने सवाल उठाया कि क्या अर्जुन अवॉड़ जीतने वाला व्यक्ति ‘लफंडर’ हो सकता है? उन्होंने कहा कि उनके बेटे को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जा चुका है और ऐसे सम्मानित व्यक्ति को इस तरह की भाषा से संबोधित करना अनुचित है। उन्होंने बताया कि स्थानीय मुस्लिम समुदाय सीओ अनुज चौधरी के बयान से नाराज नहीं है, बल्कि कई लोगों ने उनके विचारों का समर्थन किया है और कुछ लोग राजनीतिक लाभ उठाने के लिए इस मामले को तूल दे रहे हैं और समाज में विवाद फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here