Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur अवारा पशुओं की समस्या संबंधी जिलाधीश को करवाया अवगत

अवारा पशुओं की समस्या संबंधी जिलाधीश को करवाया अवगत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। विकास कुमरा वैल्फेयर सोसायटी पंजाब प्रधान समाज सेवक ऋषि कुमरा शहर में घूम रहे सांडों की समस्या को लेकर जिलाधीश विपुल उज्जवल व गौशाला के डॉक्टर मनमोहन दर्दी जी से मिले। जिसमें ऋषि कुमरा ने शहर में हो रहे निजी नुक्सान को लेकर शहर की सुरक्षा की बात की शहर को जल्द से जल्द क्लीन करो और जिलाधीश विपुल उज्वल ने उनको एक महीने के लिए रुकने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि एक महीने में सारे जानवरो को जल्द ही पलाही में चल रही गौशाला में छोड़ दिया जाएगा।

Advertisements

उन्होंने कहा कि हमें आपकी एन.जी.ओ का साथ चाहिए। जिससे शहर को साफ सुथरा बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि हम सरकार से होशियारपुर शहर में घूम रहे जानवरो को पकडक़े गौशाला में रखने की बात रखेगे। मनमोहन दर्दी जी ने बताया कि सरकारी फंड नही है अभी जिस कारण गौशाला में अभी शैड नही है बहुत जल्द फंड लेकर गौशाला में शैड भी डाली जाएगे।

उन्होंने बताया कि अभी गौशाला के चारे का रोज़ का खर्च 30 हज़ार के करीब है, इस लिए अभी फंड बहुत कम है गौशाला में चार दीवारी करवा कर जल्द ही पशुओं को वहा रखा जाएगा। इस मौके पर मजूद सनित कुमरा, नीतीष मनोचा, हैरी कुमरा, अमित चड्डा, गैरी कुमरा, चंदन चौधरी व ईशान बेदी अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here