Thursday, October 15, 2026
Home Hoshiarpur मिशन केरल के लिए खन्ना हुए रवाना: तलवाड़

मिशन केरल के लिए खन्ना हुए रवाना: तलवाड़

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के समस्त भारत में राम राज्य लाने के अगले पड़ाव में भा.ज.पा. ने केरल को वामपंथियों से मुक्त कराने का फैंसला लिया है। इस के लिए आज भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना मिशन केरल के तहत केरल रवाना हुए। उपरोक्त जानकारी यूथ डिवैलपमैंट बोर्ड, पंजाब के पूर्व सीनियर वाईस चेयरमैन व श्री खन्ना के राजनीतिक सचिव संजीव तलवाड़ ने आज अपने कार्यालय से प्रैस के नाम जारी व्यक्तवय में दी।
तलवाड़ ने बताया कि भाजपा की तरफ से केरल में हो रही भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्याओं एवं कुशासन के खिलाफ पद यात्रा शुरू की गई है, जिस में अविनाश राय खन्ना शिरकत करेंगे। तलवाड़ ने बताया कि इस दौरान श्री खन्ना 40 कि.मी. साईकिल यात्रा भी करेंगे।
इस मौके पर श्री खन्ना को शुभकामनाएं देते हुए भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य विजय अग्रवाल, भा.ज.पा. महिला मोर्चा, पंजाब की प्रदेश सचिव पार्षद नीति तलवाड़, राजेश नकड़ा, दविंद्र दुआ, गोपी चन्द कपूर व उमेश जैन ने कहा कि श्री खन्ना ने विपरीत परिस्थितियों में जम्मू-कश्मीर में सरकार बना कर, पंजाब व राज्यस्थान में भी चुनौतियों को स्वीकार करते हुए बढिय़ा नतीजे दिए हैं। उन्होने कहा कि श्री खन्ना के अनुभव का पार्टी को केरल में भी फायदा होगा।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here