मंत्री जिंपा ने सिविल अस्पताल होशियारपुर का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि  लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएंप्रदान करना पंजाब सरकार का लक्ष्य है, जिस दिशा में बड़ी तेजी से कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए स्वास्थ्य विभाग को पहले से ज्यादा मजबूत बनाया जा रहा है। वे आज सिविल अस्पताल होशियारपुर में अलग-अलग वार्डों के दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सिविल अस्पताल में दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा भी लिया। इस मौके पर उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी, सिविल सर्जन डा. बलविंदर कुमार डुमाणा, एस.एम.ओ डा. स्वाती शीमार, डा. मनमोहन सिंह, सतवंत सिंह सियाण व अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाएं संतोषजनक थी। इससे पहले उन्होंने अस्पताल में लगे रक्तदान कैंप में जाकर रक्तदानियों का हौंसला भी बढ़ाया।  
कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान मरीजों से बातचीत कर अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी भी हासिल की। उन्होंने बताया कि होशियारपुर में सरकारी मैडिकल कालेज खुलने जा रहा है, जिसके खुलने से न सिर्फ होशियारपुर बल्कि आस-पास के जिले के लोगों को बहुत बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने  सिविल सर्जन को निर्देश देते हुए कहा कि जिले के सरकारी अस्पतालों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाए। उन्होंने अस्पताल में मरीजों को नि:शुल्क दवाई  देने की बात की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सरकारी अस्पतालों में मरीजों को अधिक से अधिक सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here