Sunday, October 25, 2026
Home Himachal मनीषा ने दिखाई युवाओं को सफलता की राह, देश का बढ़ाया मान:...

मनीषा ने दिखाई युवाओं को सफलता की राह, देश का बढ़ाया मान: अर्चना चौहान

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। साउथ एशियन सीनियर एथलेटिक चैंपियनशिप में 4× 400 इवेंट में गोल्ड जीतने वाली धाविका मनीषा का टौणी देवी  पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर  जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष अर्चना चौहान ने उन्हें टोपी पहना और मिठाई खिला स्वागत किया। अर्चना चौहान ने कहा कि मनीषा ने न केवल हमीरपुर जिला का नाम रोशन किया  बल्कि  देश का  गौरव भी बढ़ाया है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल द्वारा डिग्री कॉलेज हमीरपुर में बिछाए एथलेटिक सिंथेटिक ट्रैक पर प्रैक्टिस करने वाली मनीषा ने न केवल  गोल्ड मेडल जीता है बल्कि कमियांशिप का रिकॉर्ड भी ब्रेक किया है। अर्चना चौहान ने देश की खेलनीति , सांसद अनुराग ठाकुर की खिलाड़ियों को दी जाने वाली सुविधाएं तथा  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की नीति की सराहना की। इस मौके पर मनीषा के  कोच राजिंदर कुमार को भी सम्मानित किया गया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here