
उत्तर प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। बांदा के कोतवाली क्षेत्र में एक लाइब्रेरी में पढ़ाई के दौरान हुए मामूली विवाद ने एक हिंसक रुप ले लिया। गिरवां क्षेत्र के निवासी शत्रुघ्न ने बताया कि वह लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान दो युवक पीछे बैठकर बातें करने लगे। शत्रुघ्न ने उन्हें मना किया और पढ़ाई करने लगा। यही बात पर युवकों को गुस्सा आया और उन्होंने बाहर से कुछ दबंग लड़कों को बुलाया और लाइब्रेरी के अंदर ही शत्रुघ्न की बेरहमी से पिटाई की। युवकों ने शत्रुघ्न को घसीटते हुए मारा, उसका चश्मा तोड़ा और गंदी-गाली दी। इसके साथ ही उन्होंने धमकी दी कि यदि पुलिस से शिकायत की तो उसकी जान को खतरा है।

घायल छात्र ने तुरंत स्थानीय चौकी अलीगंज में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उसने आरोप लगाया, पर चौकी में मौजूद दारोगा ने कार्रवाई करने की बजाय उसे समझौता करने का दबाव डाला। छात्र ने अब मामले की शिकायत सीधे एसपी पलाश बंसल से की है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।एसपी पलाश बंसल के बताया कि लाइब्रेरी में पढ़ाई के दौरान मामूली विवाद हुआ था। दोनों पक्षों के लिखित बयान भी प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।











