Sunday, October 25, 2026
Home Himachal 25 जनवरी को दौलतपुर में होगा विराट हिंदू सम्मेलन

25 जनवरी को दौलतपुर में होगा विराट हिंदू सम्मेलन

दौलतपुर (द स्टैलर न्यूज़)। दौलतपुर क्षेत्र में सनातन संस्कृति के उत्थान एवं हिंदू समाज की एकती को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 25 जनवरी 2026 को एक भव्य ‘विराट हिंदू सम्मेलन’ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन क्षेत्र की प्रमुख सामाजिक एवं धार्मिक संस्था हिंदू संस्कृति समिति मंडल, दौलतपुर के तत्वावधान में किया जा रहा है। सम्मेलन का आयोजन तलवाड़ा रोड स्थित पीबीआर मुख्य बाजार में किया जाएगा। जानकारी देते हुए समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस मौके पर अध्यात्म के पुंज एवं प्रख्यात संत परम पूजनीय गुरू बाबा बाल जी महाराज मुख्य अतिथि के रुप में पधारेंगे।

Advertisements

उन्होंनें कहा कि श्रद्धालुओं को महाराज जी के दिव्य प्रवचन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिलेगा। समिति के अनुसार विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन दोपहर 11 बजे से 2 बजे तक किया जाएगा। इस अवसर पर हिंदू संस्कृति समिति मंडल, दौलतपुर के संयोजक नरेश शर्मा तथा सह-संयोजक मोहन लाल, संदीप शर्मा काकू, कैप्टन हैप्पी, प्रदीप शर्मा, राजीव राजू, कैप्टन परमार, कैप्टन विकास सहित समिति के अन्य पदाधिकारियों ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों एवं युवाओं से सपरिवार इस विराट सम्मेलन में बढ़-चढ़ पहुंचने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here