Sunday, October 25, 2026
Home National UGC के नए कानून को लेकर हो रहा जमकर विरोध, लोग कपड़े...

UGC के नए कानून को लेकर हो रहा जमकर विरोध, लोग कपड़े उतारकर जता रहे रोष

कानपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कानपुर में यूजीसी बिल के विरोध में छात्र नेताओं ने काले झंडे लेकर पैदल मार्च निकाला। यह मार्च एस्कार्ड वर्ल्ड चौराहा से सिलेंडर चौराहा तक निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र शामिल रहे। इस दौरान छात्र नेता अभिजीत राय ने कहा कि यूजीसी बिल एक काला कानून है, जो पूरी तरह से छात्रहितों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह बिल विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में भेदभाव पैदा करेगा व छात्रों को जाति के आधार पर बांटने का काम करेगा, जिससे छात्र एकता कमजोर होगी।

Advertisements

छात्रों के अनुसार सरकार को यह बिल हर हाल में वापिस लेना पड़ेगा। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने  चेतावनी दी कि यदि यूजीसी बिल वापस नहीं लिया गया तो जिला अधिकारी कार्यालय पर आंदोलन किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर सड़कों पर उतरकर देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। समाजसेवी मनोज सिंह सहित दर्जनों लोग सिर पर कफन बांधकर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से यूजीसी एक्ट वापिस लेने की मांग की। उन्होंने चेतावनी भी दी कि कानून वापिस होने तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here