भाजपा में मेहनती नेताओं व कार्यकर्ताओं का हमेशा होता है सम्मान : डा. घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। जिला भाजपा की ओर से आज भाजपा स्थापना दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थानीय माडल टाऊन क्लब में जिला अध्यक्ष डा. रमन घई की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस संबंधी जानकारी देते हुए जिला मीडिया सह प्रभारी ज्योति जौली ने बताया कि स्थापना दिवस के कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा सचिव व होशियारपुर प्रभारी अनिल सच्चर जी ने मुख्य वक्ता के तौर पर पहुंच कर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

Advertisements

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्षण सूद जी ने कार्यकर्ताओं को भाजपा दिवस पर बधाई देते हुए उन्हें 2019 चुनाव के लिए दिन-रात मेहनत कर पार्टी को होशियारपुर से सफलता दिलवाने की बात कही। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा का गौरवमयी इतिहास है तथा हम सभी को मिल-जुल कर पार्टी के कार्य को आगे बढ़ाना होगा तथा भारत को कांग्रेस मुक्त करना होगा। भाजपा स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय कौंसिल सदस्य विजय अग्रवाल ने भी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए पार्टी के काम को आगे बढ़ाने की बात कही।

– स्थापना दिवस पर भाजपा के लिए कार्य करने वाले पूर्व व मौजूदा नेताओं के परिवारों का सम्मान

स्थापना दिवस पर मेयर शिव सूद ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता व नेताओं की कड़ी मेहनत से ही भाजपा समूचे भारत पर अपनी सरकार बनाने में कामयाब हुई है। भाजपा स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमलजीत सेतिया, आनंदवीर, जगतार सैनी, यूथ डिवैंलपमैंट बोर्ड के पूर्व वाईस चेयरमैन संजीव तलवाड़, जिला उपाध्यक्ष सर्बजीत कौर, एडवोकेट नवजिंदर बेदी, महिंदरपाल धीमान ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर स्थापना दिवस पर अपनी बधाई संदेश देते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया तथा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को पार्टी का संदेश व नीतियां घर-घर पहुंचाने के लिए दिन-रात मेहनत करने की बात कही।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डा. रमन घई ने कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं को जिले की ओर से भाजपा स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा ही एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है जिसमें हर कार्यकर्ता व नेता को उसके काम के हिसाब से नापा जाता है। उन्होंने कहा कि हम सभी भाजपाओं को इस शुभ दिन पर संकल्प लेकर पार्टी की नीतियां व संदेश को हर गली, हर गांव आम जनता तक पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा कि आज होशियारपुर में भाजपा एक बड़ी ताकत के रूप में लोगों के बीच सेवा करते हुए देश में एक अलग छवि वाली सरकार बनकर सामने आई है। इसके लिए उन्होंने पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

इस अवसर पर जिला भाजपा की ओर से बीते समय में पार्टी को मजबूत करने के लिए अहम योगदान देने के लिए पूर्व जिला प्रधान स्व. भाग्य चंद शर्मा, पूर्व जिला प्रधान नगर कौंसिल प्रधान स्व. सतपाल सरीन, भाजपा के वरिष्ठ नेता व पार्षद स्व. शामवेद भारद्वाज तथा स्व. मोती लाल सूद जी के परिवारों को उनके द्वारा पार्टी के लिए दिए गए योगदान के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। भाजपा स्थापना दिवस पर जिले की ओर से पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष व पूर्व प्रदेश महामंत्री जगतार सिंह सैनी को पार्टी को मजबूत करने के लिए उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा सचिव नीति तलवाड़, प्रदेश एस.सी. मोर्चा सचिव पार्षद नरिंदर कौर, जिला महामंत्री एडवोकेट डी.एस. बागी, गोपी चंद कपूर, उपाध्यक्ष कुलभूषण सेठी, सुषमा सेतिया, गौरव वालिया, सचिव डा. राज कुमार सैनी, गुरबख्श कौर, एस.एम. सिद्ध, मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा, एडवोकेट नवजिंदर बेदी, महासचिव डा. पंकज शर्मा, मनजिंदर सियान, राज कुमार महिलांवाली, चेतन सूद, पार्षद अशोक कुमार शोकी, कविता परमार, सविता सूद, निपुण शर्मा, सर्बजीत सिंह, मोर्चा अध्यक्ष पार्षद मीनू सेठी, युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित सूद हनी, बी.सी. मोर्चा अध्यक्ष महिंदरपाल धीमान, किसान मोर्चा अध्यक्ष बलवीर सिंह अजड़ाम, होशियार सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा मास्टर रोशन दीन, मैडीकल सैल अध्यक्ष डा. वशिष्ट कुमार, स्पोट्र्स सैल अध्यक्ष गौरव शर्मा आदि नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं को अपनी शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर विनोद हंस, बलजीत राजा, कृपाल सिंह आहलुवालिया, मनोज माटा, नरेश कोच, कुलदीप धामी, विनय कुमार, गुरप्रीत धामी, हरप्रीत सेठी, जशू जैन, पवन शर्मा, मुखी राम, कमलजीत कौर, शत्रुगन, पंकज मिश्रा, अशोक शुक्ला, समरजीत, गगन कुमार, अश्विनी छोटा, विकास जोनी, जगमोहन नरूला, राजन शर्मा, जस्सी भारद्वाज, सोनू खुनखुन, हरप्रीत, जसवीर, सुनील कुमार सेठी, मनप्रीत, विक्की चौहान, शक्ति वर्मा आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here