Thursday, September 10, 2026
Home Hoshiarpur दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा भव्य सत्संग कार्यक्रम का आयोजन

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा भव्य सत्संग कार्यक्रम का आयोजन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान (DJJS) द्वारा स्थानीय आश्रम गौतम नगर में आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री दीक्षा भारती ने बताया कि मानव जीवन का परम लक्ष्य परमात्मा की प्राप्ति है, जिसे केवल एक सर्वसमर्थ पूर्ण गुरु की कृपा से ही हासिल किया जा सकता है।  आगे साध्वी ने अपने विचारों में कहा कि ईश्वर कोई काल्पनिक विषय नहीं है, बल्कि एक जीवित अनुभव है। जब तक मनुष्य को भीतर ईश्वर का प्रत्यक्ष बोध नहीं होता, तब तक सच्ची शांति असंभव है।

Advertisements

समाज में गुरु तो बहुत हैं, लेकिन ‘पूर्ण गुरु’ वही हैं जो केवल उपदेश न देकर शिष्य के भीतर ईश्वर के तत्व रूप का साक्षात्कार करा दें। इतिहास गवाह है कि स्वामी विवेकानंद को रामकृष्ण परमहंस जी ने और मीराबाई को संत रविदास जी ने यही मार्ग दिखाया था। ब्रह्मज्ञान केवल शास्त्रों का अध्ययन या बौद्धिक ज्ञान नहीं है। यह आत्मा के तीसरे नेत्र (Third Eye) को खोलकर भीतर चल रहे निरंतर दिव्य प्रकाश और अनहद नाद से जुड़ने की एक व्यावहारिक व पुरातन ईश्वर-प्राप्ति की तकनीक है।

कार्यक्रम के अंत में साध्वी जी ने सभी से अपील की कि वे अपने जीवन में एक पूर्ण गुरु की खोज करें और ब्रह्मज्ञान की सनातन दीक्षा प्राप्त कर अपने जीवन को भक्ति, शांति और आनंद से सराबोर करें। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और साध्वी जी द्वारा प्रस्तुत मधुर भजनों का आनंद लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here