
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की एक बैठक शालीमार नगर में हुई, जिसमें पंजाब प्रदेश सेवादल के (सचिव) अशोक सूद हैप्पी ने अपने संबोधन में कहा कि हम कांग्रेस हाईकमान राहुल गांधी व प्रधान मल्लिकार्जुन खड़गे का धन्यवाद करते है कि जिन्होंनें युवा, मेहनती व कांग्रेस की दिलों की धड़कन राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को पंजाब का प्रभारी लगाया है।

उन्होंनें आगे कहा कि श्री सचिन बहुत ही सूझबूझ रखने वाले नेता है तथा इनके पंजाब में आने से अब पंजाब में कांग्रेस पार्टी का आना तय है तथा अब 117 सीटों में सभी पर कांग्रेसी जीत हासिल करेगी। इस कार्यक्रम के उपरांत कार्यकर्ताओं का मूंह मीठा करवाया तथा लड्डू बांटे गए। इस अवसर पर सतीश सेठी, अजयपाल सिंह, प्रवीण कपूर शिंटू, जसविंदर जस्सी सैनी, सोनू ठाकुर, नटवर संधू, वलवीर कंवर, दीपक कुमार, राजकुमार शर्मा, प्रवीण नौना, रविंद्र दत्त जोशी, अर्पण सूद, वैभव सोनी आदि मौजूद रहे।












