टांडा-उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़)। पी.डब्ल्यू.डी फील्ड एंड वर्कशाप युनियन की टांडा गढ़दीवाला ब्रांच की बैठक टांडा में आयोजित की गई, जिसमें ब्रांच का पुनर्गठन किया गया।
चेयरमैन सूबा सिंह और सीनियर उपप्रधान सुखदेव जाजा की मौजूदगी में सर्वसम्मति के साथ नई टीम का चुनाव किया गया, जिसमें गुरमीत सिंह को प्रधान बनाया गया जबकि जीत राम, राकेश्वर कुमार और मलकीत सिंह को सीनियर उपप्रधान, लखविंदर सिंह को उपप्रधान, जसंवत सिंह को महासचिव, रघवीर सिंह और अवतार सिंह को सहायक सचिव,अवतार सिंह को कैशियर, सुखिवंद्र सिंह को प्रेस सचिव, जग्गा सिंह को सहायक कैशियर, परमजीत सिंह को संगठन रशपाल सिंह को सलाहकार, बलजिंद्र सिंह और बलबीर सिंह को करयकारिणी सदस्य चुना गया। इस मौके पर मौजूद समूह टीम सदस्यों ने केंद्र और राज्य सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के हक में आवाज बुलंद की।