Sunday, October 18, 2026
Home Hoshiarpur शिव शक्ति ब्लड सेवा क्लब ने लगाया खूनदान कैंप

शिव शक्ति ब्लड सेवा क्लब ने लगाया खूनदान कैंप

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिव शक्ति ब्लड सेवा क्लब की तरफ से 26 जनवरी को प्रधान संतोष गुप्ता की अध्यक्षता में हनुमान मंदिर, भीम नगर में एक खूनदान कैम्प लगाया गया। इस अवसर पर उपस्थित समाज सेवी अमरजीत सिंह सोनू ने बताया कि हमारे खून देने से किसी मरीज़ की जान बच सकती है इस लिए हम सब को मिलकर अपना-अपना खूनदान करना चाहिए।

Advertisements

इस अवसर पर मौज़ूद जितेंद्र डॉक्टर सतीश, ठेकेदार पवन शर्मा, बी.ड़ी. डॉक्टर, संजय ठेकेदार ने कहा कि हमें जात-पात और धर्म से उपर उठ कर लोगों की जान बचानी चाहिए। हम सभी को मिल कर अपने रिश्तेदारों तथा मित्रों को भी रक्त दान करने की अपील करनी चाहिए तथा उन्हें जागरुक करना चाहिए की रक्तदान करने का कोई भी नुकसान नहीं होता तथा न ही हमारी सिहत पर इसका कोई बुरा प्रभाव पड़ता है। रक्त दान सबसे महान दान है तथा हम सब को मिल कर रक्त दान के लिए आगे आना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here