Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur एसएवी जैन डे बोर्डिंग स्कूल में विभिन्न ज्ञानवदर्धक गतिविधियां आयोजित

एसएवी जैन डे बोर्डिंग स्कूल में विभिन्न ज्ञानवदर्धक गतिविधियां आयोजित

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। एसएवी जैन डे बोर्डिंग स्कूल में जैन शिक्षा निधी के प्रधान यशपाल जैन के दिशानिर्देशानुसार किंडर गार्टन ब्लाक में विभिन्न ज्ञानवद्र्धक गतिविधियों और पिकनिक इन कैंपस का भी आयोजिन किया गया। जिसमें बच्चों ने मनोरंजन के साथ साथ ज्ञान की बातें समझी। इस अवसर पर स्कूल की डीन सुनीता दुग्गल और प्रिंसिपल सुषमा बाली ने विभिन्न ज्ञानवद्र्धक गतिविधियों संबंधी बताया कि इन गतिविधियों में फलों और सब्जियों की पहचान, रंगों की पहचान और विभिन्न शेपों संबंधी जानकारी दी गई।

Advertisements

-पिकनिक इन कैंपस में किंडर गार्टन के बच्चों ने की खूब मस्ती

उन्होंने किंडर गार्टन के बच्चों को फलों संबंधी बताया कि फल हमारे शरीर में जाकर विटामिन, कैल्शियम आदि की कमी को पूरा करते हैं। जिसके लिए प्रतिदिन आहार में फलों का उपयोग करने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है। व्यक्ति को सदैव फलों का सेवन करना चाहिए और फल हमेशा ताजे तथा ऋतु अनुसार खाने चाहिए। उन्होंने बच्चों को बताया कि कटे हुए, सड़े और पेड़ से गिरकर फटे हुए फल नहीं खाने चाहिए, उनमें कीटाणु होने की सम्भावना रहती है।

सुनीता दुग्गल ने बताया कि खाना खाने से पहले हाथों को अच्छी तरह धोना चाहिए ताकि खाने के साथ वह कीटाणु हमारे शरीर में न पहुंच पाए जिससे हमारे शरीर में रोग उत्पन्न हों। इसके बाद किंडर गार्टन के बच्चों ने पिकनिक इन कैंपस में खूब मस्ती की और विभिन्न गानों पर डांस भी किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here