
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय सनातन धर्म महावीर दल की तरफ से समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए शुरू किए गए भोजन वितरण के आज 5वें दिन डेरा बाबा चरण शाह जी के महंत रमिंदर दास जी ने अशीर्वाद देकर महावीर दल के कार्यालय से लंगर वाहन को रवाना किया। इस अवसर पर महंत रमिंदरदास जी ने कहा कि आज भारत सहित पूरे विश्व मे कोरोना जैसी महामारी ने आम लोगो का जीवन चिंतित व अस्त व्यस्त कर रखा है।

लेकिन भारत देश सनातन संस्कृति से प्रेरित है जिस में “सर्वे भवन्तु सुखिन:” का संदेश दिया जो हमे यह सिखाता है कि समाज के सभी लोग सुखी हो, सभी रोगमुक्त रहें, सभी मंगलमय घटनाओं के साक्षी बनें और किसी को भी दु:ख का भागी न बनना पड़े। इसी मंत्र को चरितार्थ करते हुए भारतीय सनातन धर्म महावीर ने आज देश के संकट की घड़ी में जरूरत मंद लोगो के लिए उनके घर द्वार पर जाकर भोजन देने का जो कार्य किया है वह सराहनीय है।
इस अवसर पर दल के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण गोपाल आनंद, प्रदेश महासचिव भारत भूषण वर्मा, सतिंदर शर्मा, बलविंदर सिंह बिल्लू, सुखदेव सिंह लक्की, मनोज करीर, पवन शर्मा, पवन बाबा, राहुल आनंद, टोना सैनी, दीपक शर्मा, योगी राज, सतपाल आनंद, अश्वनी वर्मा व राकेश कुमार बिल्ला उपस्थित थे।












